- Hindi News
- शहरी सरकार ने लिए विकास के लिए करोड़ों के प्रस्ताव
शहरी सरकार ने लिए विकास के लिए करोड़ों के प्रस्ताव
पार्षद भत्ते में बढ़ोतरी पेंशन लागू करने की मांग
रींगस| पालिकाध्यक्षमंजू निठारवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से 16 करोड़ 29 लाख 78 हजार रुपए का बजट पास किया गया। इससे पहले पार्षद बोदूराम कुमावत ने बजट चर्चा के दौरान बताया कि पुस्तकालय में एक रुपया भी नहीं लगाया जा रहा है। पुस्तकालय के लिए बजट में राशि स्वीकृत कर धार्मिक, विद्यार्थी के लिए उपयोगी पुस्तकें मंगाई जाए। पार्षदों ने बताया कि हर बजट बैठक में पालिका भवन के लिए फर्नीचर बनवाने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन आज तक फर्नीचर नहीं बन पाया। इस बार फर्नीचर माइक की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही पार्षदों के भत्ते में बढ़ोतरी पेंशन लागू करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखे। पार्षदों ने प्रस्ताव पारित कर पालिका के ट्रैक्टर अग्निशमन पर ड्राइवर नियुक्ति की मांग की और डीएलबी को पत्र भेजने पर सहमति जताई।
रामगढ़शेखावाटी| पालिकाध्यक्षशबाना भाटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 31 करोड़ 86 लाख 14 हजार 700 रुपए का बजट पारित किया गया। केंद्र सरकार द्वारा सीवरेज योजना के अंतर्गत पालिका को 65 करोड़ 93 लाख 82 हजार प्रोजेक्ट राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से इस वर्ष सीवरेज के लिए 18 करोड़, विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ 81 लाख 40 हजार पारित किए गए हैं।
कुछ प्रस्तावों पर विरोध के बाद बहुमत से मंजूरी दी गई
नीमकाथानामें बैठक के दौरान भाजपा पार्षदों पर शुल्क वसूली पर विरोध दर्ज कराया था। 250 वर्ग मीटर के भूखंडों में निर्माण के लिए अब किसी तरह की स्वीकृति की बाध्यता नहीं रहेगी। भूखंड स्वामी आवेदन करने के बाद निर्माण शुरू कर सकेगा। सेटबैक नहीं छोड़ने पर भी पैनल्टी वसूल कर निर्माण को नियमित किया जाएगा। बैठक के दौरान पार्षदों ने नियमावली को मामूली बदलाव के साथ मंजूरी दी। कुछ प्रस्तावों पर भाजपा पार्षदों के विरोध पर बहुमत से मंजूरी दी गई।
नीमकाथाना. नगरपालिका बोर्ड की बैठक में ईओ पर मनमर्जी से काम करने के आरोप लगाकर हंगामा करते पार्षद।