- Hindi News
- मनसा भ्रमण के दौरान शुरू किया स्वच्छता अभियान
मनसा भ्रमण के दौरान शुरू किया स्वच्छता अभियान
नीमकाथाना| राजकीयएसएनकेपी पीजी कॉलेज में युवा विकास केंद्र के छात्रों के भ्रमण दल ने बुधवार को मनसा माता की पहाड़ियों मंदिर कैंपस में सफाई अभियान के चलाया। युवा विकास केंद्र कार्यक्रम प्रभारी डॉ. हेमेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि भ्रमण के दौरान छात्रों को खो की पहाड़ियों के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी गई। मनसा माता के प्राचीन मंदिर का भ्रमण कर छात्रों ने पर्वतीय क्षेत्र की स्थितियों को जाना। बाद में सफाई अभियान में मंदिर आस-पास के इलाकों साफ किया गया। प्रो.प्रीति गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को पर्वतीय भ्रमण के दौरान युवा विकास केंद्र की गतिविधियों आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। छात्रों ने झाडू लगाकर मंदिर कैंपस को साफ किया।
दांतारामगढ़|राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ का वार्षिकोत्सव 15 फरवरी को दोपहर दो बजे मुख्य बाजार स्थित गेट में होगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र खेतान ने दी।