पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिकोत्सव में दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

वार्षिकोत्सव में दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांवट| कैम्ब्रिजपीजी गर्ल्स कॉंलेज का वार्षिकोत्सव विदाई समारोह मनाया गया। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। अध्यक्षता करड़का सरपंच बरफी देवी ने की। मुख्य अतिथि पुलिस उपअधीक्षक नीमकाथाना सतीश कुमार थे। विशिष्ट अतिथि सरपंच भोलाराम लांबा ग्राम पंचायत कांवट सरपंच मीना सैनी थे। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कॉंलेज सचिव डीआर महरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। कॉंलेज प्रबंधक हरिसिंह भादवा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ के अलावा अन्य लोग भी वार्षिकोत्सव में मौज्ूद थे।