पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पर पक्षपात का आरोप, लोग थाने पहुंचे

पुलिस पर पक्षपात का आरोप, लोग थाने पहुंचे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना| सिरोहीनदी स्थित गंगा होटल पर मंगलवार रात को हुई मारपीट के मामले में विरोध बढ़ने पर दर्जनों लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। रात करीब 11 बजे होटल पर सिरोही की ढाणी सेवकावाली के शीशराम जाट ढाणी पूछलावाली निवासी शिवप्रसाद यादव के बीच मारपीट हुई।

पुलिस होटल से विक्की, मुकेश गोपाल को अपने साथ ले आई। मौके पर मिले शीशराम के सिर शरीर पर चोटें थी। पुलिस ने उसे कपिल अस्पताल भेज दिया। बुधवार सुबह शिवप्रसाद यादव के परिजनों को मारपीट उनके साथियों की गिरफ्तारी की सूचना मिली। पुलिस थाने पहुंचे तो पता लगा कि दूसरे पक्ष के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। इसके बाद दर्जनों लोग थाने पर जुट गए। शहर सीआई अशोक कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप लगाए। विरोध दर्ज कराने पहुंचे लोगों में सांवलराम यादव, रामस्वरूप यादव, कृष्ण यादव, राजेश चौधरी, मालीराम यादव सहित कई लोग थे। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना को लेकर शांतिभंग के मामले में गिरफ्तार विक्की, गोपाल मुकेश को पुलिस ने एसडीएम के यहां पेश किया।

दोनोंपक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध दर्ज कराए मामले: मारपीटको लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शीशराम जाट ने पूछलावाली निवासी विक्की, गोपाल, मुकेश शिवप्रसाद के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दी है। दूसरी ओर ढाणी पूछलावाली निवासी शिवप्रसाद यादव ने शीशराम जाट सहित पांच जनों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

नीमकाथाना. थाने पर पहुंचे लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर विरोध दर्ज कराया।