- Hindi News
- ट्रांसपोर्ट कारोबारी से लूट का आरोपी गिरफ्तार
ट्रांसपोर्ट कारोबारी से लूट का आरोपी गिरफ्तार
नीमकाथाना| पुलिसने सिरोही में ट्रांसपोर्ट कारोबारी से हुई ढाई लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उसे 13 फरवरी तक पुलिस पूछताछ के लिए दिया है। सीआई अशोक कुमार ने बताया कि तीन महीने पहले आरोपी आगवाड़ी निवासी शीशराम मीणा ने अपने साथियों के साथ मिलकर कैंपर गाड़ी में सवार होकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी से मारपीट कर ढ़ाई लाख रुपए सोने की चेन लूट ली थी। घटना के बाद कालू सुरेश गुर्जर सहित एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया था। वारदात के बाद से आरोपी शीशराम मीणा फरार था। इसके बाद उसने खंडेला पुलिस थाने में पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात की थी। खंडेला पुलिस थाने में भी आरोपी वांछित है। आरोपी से पूछताछ में कई मामलों में जानकारी मिलने की उम्मीद है।