पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौत पहले गई, बाद में पहुंची पॉजीटिव रिपोर्ट

मौत पहले गई, बाद में पहुंची पॉजीटिव रिपोर्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15 दिन के बाद घट जाएगा फ्लू का असर

अच्छीखबर। सर्दी के साथ ही स्वाइन फ्लू भी खत्म होने वाला है लेकिन मौसम के बदलाव के दौरान 15 दिन सतर्क रहना होगा। डॉक्टरों के मुताबिक इस दौरान जरा सी लापरवाही से सर्दी तुरंत लगती है, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और आप आसानी से स्वाइन फ्लू की चपेट में सकते हैं। इसीलिए खासकर, बच्चों को सर्दी से बचाकर रखना होगा।

उधर, जयपुर में बुधवार को टास्क फोर्स अध्यक्ष डाॅ.अशोक पनगड़िया की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय किया कि गंभीर रोगियों को विशेषज्ञों की सलाह के अनुरूप अत्याधुनिक तकनीक से उपचार देने का प्रयास किया जाएं। प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा-स्वास्थ्य) मुकेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में टेमी फ्लू दवा उपलब्ध है।

आपके लिए यह जानकारी जरूरी है क्योंकि सीकर के रोगियों की जांच जयपुर में ही होती है।

^स्वाइन फ्लू के केस अधिक रहे हैं। जिला अस्पतालों में रिपोर्ट देरी से भेजी जा रही है तो गंभीर मामला है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज में जांचें की जा रही है। इसे दिखवाते हैं। डॉबी आर मीना, जनस्वास्थ्य निदेशक

46

कर्नाटक

40 महाराष्ट्र

46

मध्यप्रदेश

98

गुजरात

109

राजस्थान

{स्वाइन फ्लू का असर कम हुआ है। अगले कुछ दिनों में यह और भी कम होगा।

{अभीकरीब 15 दिन असर रहेगा। वायरस 13 सप्ताह तक सक्रिय रहता है।

{ऐसेमें यह कह सकते हैं कि मार्च में यह समाप्त हो जाएगा।

देशभर में 407 लोगों की मौत

सरकार ने निर्देश दिए हैं कि मेडिकल काॅलेजों के अस्पतालों में फ्लू की आशंका वालों को आउटडोर पर्ची के साथ ही मास्क उपलब्ध कराए जाएं। एसएमएस अस्पताल में फ्लू की रिपोर्ट के लिए अलग काउंटर बनेगा।

एसके अस्पताल में मास्क एम-95 सिर्फ डॉक्टर्स और भर्ती मरीजों को ही दिए जा रहे हैं। नर्सिंग स्टाफ, परिजनों के लिए सिर्फ सैंपल मास्क हैं। इनकी उपलब्धता भी कम है। टेमी फ्लू की भी कमी है।

2

एसके अस्पताल से आठ फरवरी को मंजू के सैंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भेजे। चार दिन बाद आई रिपोर्ट में पॉजीटिव बताया। जबकि अस्पताल से पहले ही डिस्चार्ज कर दिया गया।

1

नीमकाथाना के श्योनारायण पुत्र बीरबल की सात फरवरी को मौत हो गई थी। हैरान करने वाली बात यह है कि स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट बुधवार को आई। रिपोर्ट में पॉजीटिव बताया गया है।

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी स्वाइन फ्लू का असर कम होता जाएगा। मौसम में अचानक बदलाव के दौरान बच्चों को बचाकर रखना जरूरी है। कई लोग बीमार होने के बाद भी अन्य लोगों के बीच बिना बचाव किए बैठते और खाते-पीते हैं। इससे बीमारी बहुत अधिक तेजी से फैलती है।

बुधवारको चार बच्चों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इनमें हसनपुरा निवासी विवेक, घाटगेट निवासी नाजिन, समीर, निशांत सभी सात साल से छोटे है। ये बच्चे स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार इनके पीछे भी ऐसे ही कारण रहे हैं।

कमआए मरीज : एसएमएसअस्पताल में रोज औसतन करीब 250 जांच हो रही हैं, लेकिन बुधवार को 178 मरीजों की जांच की गई।

कड़ाके की ठंड की विदाई हो चुकी है। अब गुनगुनी ठंड मार्च तक बनी रहेगी। दिन और रात के तापमान में अभी ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन कुछ दिन में यह बढ़ जाएगा। संभावना है कि एकबारगी मार्च की शुरुआत में ही तापमान में जबरदस्त उछाल आएगा।