पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान में तोड़फोड़ के विरोध में लोगों ने लगाया जाम

दुकान में तोड़फोड़ के विरोध में लोगों ने लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकयुवक ने रविवार दोपहर को भूदोली रोड पर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान युवक एक डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक से भी उलझ गया। युवक ने दुकानदार के साथ मारपीट कर स्टोर के शीशे तोड़ दिए। दुकान में हुई तोड़फोड़ के बाद मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना के बाद भी पुलिस एक घंटे तक नहीं पहुंची तो लोग आक्रोशित हो गए। मोहल्ले के लोगों ने भूदोली मार्ग पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस उत्पाती युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे भावरियों की ढाणी का ओमप्रकाश भूदोली रोड स्थित आरके डिपार्टमेंटल स्टोर पर आया। दुकानदार नवरंगलाल का आरोप है कि उसने शराब के लिए पैसे मांगे। नहीं दिए तो मारपीट शुरू कर दी। युवक ने दुकान के शीशे भी तोड़ दिए। वहीं दुकान के बाहर रखी कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों के केन भी सड़क पर फेंक दिए। युवक शराब के नशे में बताया जा रहा है। युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की समझाइश से जाम हटाया गया।

सड़कपर बिखरे थे कांच के टुकड़े: दुकानमें तोडफ़ोड़ ठंडाई की कांच की बोतलें सड़क पर फेंकने से कांच के टुकड़े बिखर गए। वाहनों को इस दौरान संभलकर निकलना पड़ा।

नीमकाथाना. दुकानदार के साथ हुई मारपीट तोड़फोड़ के बाद आक्रोशित लोगों ने भूदोली मार्ग पर जाम लगाया।

दुकानदार जिसके साथ मारपीट हुई।

सड़क पर जलाए टायर

मारपीट की सूचना के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भूदोली मार्ग पर जाम लगाया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। हालांकि युवक की गिरफ्तारी के बाद सड़क पर जलाए गए टायरों को पानी डालकर बुझाया गया।