- Hindi News
- 51 जोड़ों की सगाई के साथ शुरू हुई मेघवंश समाज के सामूहिक विवाह की तैयारी
51 जोड़ों की सगाई के साथ शुरू हुई मेघवंश समाज के सामूहिक विवाह की तैयारी
नीमकाथाना. मेघवंशसमाज के द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए रविवार को जोशी कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर समारोह हुआ। 30 दिसंबर को होने वाले विवाह सम्मेलन के लिए 51 जोड़ों की सगाई रस्म कराई गई। युवक-युवतियों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर सगाई रस्म पूरी की।
समिति द्वारा सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले प्रत्येक दूल्हा-दुल्हन को बेस कोट-पेंट के कपड़े दिए गए। सगाई रस्म के साथ प्रत्येक जोड़े ने अपने परिवार के लोगों के साथ समिति को सामूहिक विवाह में शामिल होने का आवेदन दिया। दस्तावेजों कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामूहिक भोज हुआ।
इससे पूर्व मेघवंश समाज के कार्यक्रम में पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरपी सिंह राष्ट्रीय सर्वमेघवंश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल डेनवाल ने स्मारिका का विमोचन किया। इस दौरान भामाशाह रामसिंह खारड़िया, महेश कल्याण, शंकरलाल माहिच, डॉ. रणजीतसिंह महरानियां, अनिल काला अमीचंद भूपेश का सम्मान किया गया। सम्मेलन संयोजक डॉ. रणजीत महरानियां ने बताया कि मेघवंश समाज ने 30 दिसंबर को होने वाले द्वितीय सम्मेलन को लेकर विवाह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।