खेल स्पर्धा आज से
नीमकाथाना. जयपुरजोन के आईटीआई कॉलेजों की खेल प्रतियोगिता टैक्नो-2014 सोमवार से अरावली आईटीआई में होगी। प्रतियोगिता 15 से 17 दिसंबर तक चलेगी। उद्घाटन सुबह 10 बजे संस्थान निदेशक कैलाशचंद्र रोहिलाण करेंगे। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, लंबीकूद, ऊंचीकूद, खोखो, एथलेटिक्स, ड्राइंग मॉडल प्रतिस्पर्धा होगी।