सूखे पेड़ हटे, जाम में फंसे लोग
सड़कोंके किनारों पर खतरा बने सूखे पेड़ हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने रविवार को कार्रवाई शुरू की तो लोगों को घंटों मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ा।
कपिल अस्पताल के सामने पेड़ हटाने से पहले रोड किनारे लगे ठेलों को पालिका कार्मिकों ने हटाया, वहीं पुलिस ने रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद करवा दी। करीब एक घंटे तक ठेकेदार के कार्मिक मशीनों की मदद से पेड़ हटाने में लगे रहे। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गई। सूखे पेड़ तो हट गए, लेकिन ट्रैफिक बहाल होने में दो घंटे लगे। राजकीय पीजी कॉलेज के सामने सूखे पेड़ हटाने में लगी मशीन भी जवाब दे गई। बाद में दूसरी मशीन की मदद से पेड़ उखाड़ा गया। दिनभर सड़कों के किनारे प्रमुख स्थलों पर खतरा बने सूखे पेड़ों को हटाने की कार्रवाई चलती रही। अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से सूखे पेड़ हटाए जाएंगे। खतरा बने पेड़ों को हटाने की मांग को लेकर छात्र व्यापारिक संगठनों ने भी कई बार प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी।
बिजलीकटौती बनी परेशानी:
पेड़हटाने के दौरान बिजली लाइनों को नुकसान की आशंका के चलते बिजली कटौती कराई गई। बिजली सप्लाई बंद होने से लोगों को घंटों परेशानी हुई।
सड़कोंकिनारे खड़े सूखे पेड़ हटाने के दौरान ट्रैफिक रोकने से शहर में जाम के हालात बने रहे। जाम में फंसे वाहनों को निकालने के लिए वाहन चालक गलियों छोटे रास्तों से निकलने लगे। इससे कॉलोनियों के रास्तों में भी वाहन फंस गए। कपिल अस्पताल के सामने, शाहपुरा रोड, रेलवे फाटक खेतड़ी मोड़ तक वाहनों की कतारें लग गई। वाहनों को निकालने के लिए पुलिस के जवान भी ड्राइवरों से जूझते रहे।
जाम से जूझते रहे लोग, तंग गलियों से निकले
भास्कर न्यूज | नीमकाथाना
सड़कोंके किनारों पर खतरा बने सूखे पेड़ हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने रविवार को कार्रवाई शुरू की तो लोगों को घंटों मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ा।
कपिल अस्पताल के सामने पेड़ हटाने से पहले रोड किनारे लगे ठेलों को पालिका कार्मिकों ने हटाया, वहीं पुलिस ने रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद करवा दी। करीब एक घंटे तक ठेकेदार के कार्मिक मशीनों की मदद से पेड़ हटाने में लगे रहे। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गई। सूखे पेड़ तो हट गए, लेकिन ट्रैफिक बहाल होने में दो घंटे लगे। राजकीय पीजी कॉलेज के सामने सूखे पेड़ हटाने में लगी मशीन भी जवाब दे गई। बाद में