विहिप की बैठक हुई
नीमकाथाना. रविवारको विश्व हिंदू परिषद प्रखंड पदाधिकारियों की बैठक संतोषी माता मंदिर में हुई। भंवरसिंह मौकावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला समिति की सहमति से विमल कुमार मोदी को प्रखंड विधि संयोजक बीरबल सैनी को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। भंवरसिंह मौकावत ने बताया कि चार जनवरी को झुंझुनूं में हिंदू सम्मेलन होगा। बैठक के दौरान सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई।