पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप

बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. राजस्थानग्राम सेवक संघ ने टीए बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम सचिव संघ जिलाध्यक्ष महादेवसिंह शाखा अध्यक्ष शंकरलाल भावरिया ने बताया कि टीए बिल पास कराने के एवज में सभी सचिवों से पैसों की वसूली हो रही है। सचिवों ने पूर्व में पंस स्तर पर भी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भी टीए बिल पास कराने की प्रक्रिया में रिश्वत मांगी जाने पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में सचिवों ने टीए बिल पारित करने वाले अधिकारियों कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में समय पर वेतन नहीं मिलने, टीए बिलों में अनावश्यक रूप से कटौती करने, ग्राम सचिवों के स्थायीकरण के लिए भी रिश्वत की मांग को शामिल किया गया।

पानीकी मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

श्रीमाधोपुर.कस्बेके वार्ड नं. 24 25 गणेश कॉलोनी पुष्पनगर में करीब आठ माह से चल रही पेयजल किल्ल्त से परेशान होकर वार्ड की महिलाओं ने मंगलवार को एसडीएम डा.नरेन्द्र थोरी को ज्ञापन सौंपकर पेयजल आपूर्ति की मांग की हैं। सौंपे गये ज्ञापन में लिखा हैं कि पेयजल समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को कई बार लिखित मौखिक में अवगत कराया जा चुका हैं लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस पर एसडीएम ने जलदाय विभाग के एईएन को वार्ड में स्थित पानी की टंकी में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं।