पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत सप्ताह को लेकर पालिका कार्यालय में बैठक

स्वच्छ भारत सप्ताह को लेकर पालिका कार्यालय में बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. स्वच्छभारत सप्ताह को लेकर मंगलवार को नगर पालिका सभागार में बैठक हुई। बैठक में 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता सप्ताह के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली गई।

एसडीएम रणसिंह ने अधिकारियों को स्वच्छता सप्ताह के दौरान होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। बुधवार को प्रभात फेरी निकलेगी जिसे एसडीएम रणसिंह पालिकाध्यक्ष केशवदेव मोदी रवाना करेंगे। रैली के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। बस स्टैंड, सड़क, सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, पार्क, बाजार के आसपास सफाई कराई जाएगी।

शेखावाटीफोटो समिति की सेमिनार आज

सीकर.शेखावाटीछाया फोटो समिति की ओर से बुधवार को बद्री विहार में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। संस्था सचिव कृष्णा शर्मा ने बताया कि समिति की ओर से जिलेभर के फोटोग्राफरों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम भरतलाल मीणा होंगे।