- Hindi News
- स्वच्छता साक्षरता के लिए ग्रामीण मिलकर काम करें : सुमेधानंद
स्वच्छता साक्षरता के लिए ग्रामीण मिलकर काम करें : सुमेधानंद
नीमकाथाना. सांसदस्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि स्वच्छता साक्षरता के लिए ग्रामीणांे को मिलकर काम करना चाहिए, जिससे गांव समाज का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि गणेश्वर में पेयजल स्कीम के लिए एक करोड़ रुपए की लागत से काम होंगे। विधायक प्रेमसिंह बाजौर राज्य सरकार के सहयोग से स्कीम को शीघ्र शुरू कराने का प्रयास कर रहे हैं।
स्वामी सुमेधानंद नीमकाथाना के गणेश्वर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को पहुंचे स्वच्छता रथ साक्षरता रथ की रात्री चौपाल में बोल रहे थे। उन्हांेने कहा कि पेयजल स्कीम के लिए सांसद कोष से पांच लाख रुपए दिए गए हैं। योजना में बड़ी टंकी, पाइप लाइन का निर्माण कराया जाएगा। पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर ने लोगांे को सरकारी योजनाओं में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। एडीएम भरतलाल मीना ने ग्रामीणों को स्वच्छ भारत अभियान के बारे में बताया। कार्यक्रम में साक्षरता अभियान से जुड़ी महिलाआंे को पाठ्यसामग्री किट विरतण किया गया। रात्री चौपाल में प्रधान चंदादेवी गुर्जर, शहर भाजपा अध्यक्ष प्रमोदसिंह बाजौर, जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा, तहसीलदार सीमा खेतान, बीडीओ राजूराम सैनी, जलदाय विभाग के एक्सईएन, सीडीपीओ मुकेश शर्मा सहित कई लोग शामिल हुए। सरपंच ग्रामीणों ने रथ पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती दिल्ली से ट्रेन में नीमकाथाना स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर कई लोगों ने उनका स्वागत किया। रात्री को नीमकाथाना में दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल हुए।
मांगोंको लेकर दिया ज्ञापन: रात्रीचौपाल में गणेश्वर के ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर सांसद सुमेधानंद को ज्ञापन दिए। ज्ञापन में ग्रामीणों ने स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने, पानी की समस्या, रोजगार स्वास्थ्य के मामलों पर कार्रवाई की मांग की। गोडावास पंचायत के लोगों ने नगर पालिका में शामिल करने की मांग का ज्ञापन दिया।