पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना/सीकर. लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। गिरोह बनाकर आरोपी जरूरतमंद लोगों को सस्ती ब्याज दरों पर लोन देने के विज्ञापन देकर झांसे में लेते थे।

सीआई रविन्द्रसिंह ने बताया कि नीमकाथाना गुर्जर कॉलोनी के रहने वाले कन्हैयालाल पुत्र झाबरमल ने बैंक खातों में 78 हजार 200 रुपए ठगी का मामला दर्ज कराया था। पीड़ित कन्हैयालाल ने विज्ञापन देखा था। उसमें सस्ती ब्याज दरों पर लोन देने का ऑफर दिया गया था। विज्ञापन में दिए गए नबंरों पर संपर्क करने पर मेल के जरिए कागजात मांगे गए।

कुछ दिनों बाद आईडीबीआई बैंक मैनेजर बनकर आरोपियों ने 15 लाख रुपए का लोन स्वीकृत होने की जानकारी दी। लोन राशि का चेक भेजने की एवज में आरोपियों ने पीड़ित कन्हैयालाल से प्रोसेसिंग फीस, बैंक चार्ज एवं सिक्योरिटी के रूप में 78 हजार 200 रुपए की मांग रखी। उसने अलग-अलग बैंक खातों में उक्त राशि जमा कराई।
मामले की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक चार कंपनी बनाकर आरपी सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट से कंपनी में काम करने के लिए लोगों को भर्ती किया। तख्वाह के लिए कार्मिकों के बैंक खाता खोलकर एटीएम, पासबुक पिन नंबर कंपनी संचालकों ने अपने पास रखे। इन खाता नबंरों में चार कंपनी चलाने वालों ने फर्जी लोन स्वीकृत कराने के नाम पर ठगी के शिकार लोगों से रुपए जमा करवाया।

मामले का खुलासा होने पर सामने आया कि अभी तक देश के कई हिस्सों में फर्जी लोन के नाम पर इन लोगों ने बड़ी संख्या में लोगों को शिकार बनाया। पुलिस जांच में सामने आया है आरोपियों ने चार कंपनी में भर्ती कार्मिकों के बैंक खातों से करीब 50 लाख रुपए का लेनदेन किया है।

पुलिस ने फर्जी लोन स्वीकृत कराने के नाम पर ठगी करने के मामले में हांसी हरियाणा की बोगाराम कॉलोनी के रहने वाले जितेन्द्र उर्फ माधव ग्रोवर पुत्र रामप्यारा, भिवानी हरियाणा के रहने वाले सोमवीर पुत्र सतपाल जगदीश पुत्र देवीदत्त को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों ने पूछताछ कर मामले से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।