शर्मा को कृष्णा मोदी मेमोरियल पुरस्कार
नीमकाथाना| इंडियनसैरेमिक सोसायटी द्वारा टाटा जमशेदपुर में हुए कार्यक्रम में नीमकाथाना के पूरणमल शर्मा को कृष्णा मोदी मेमोरियल पुरस्कार 2014 दिया गया।
शर्मा को उक्त पुरस्कार सैरेमिक माइनिंग, प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग, सैरेमिक इंडस्ट्रीज के लिए योगदान पर दिया गया। यह पुरस्कार सीकर के पूर्व सांसद श्रीकिशन मोदी की स्मृति में इंडिया सैरेमिक सोसायटी की 129 काउंसिल की बैठक के बाद उनके पौत्र अंतरिक्ष मोदी की पहल पर शुरू हुआ था। टाटा जमशेदपुर में दो फरवरी को हुए इंडियन सैरेमिक सोसायटी के 78वें वार्षिक सम्मेलन में सीजीसीआरआई के चेयरमैन कमलदास गुप्ता ने नीमकाथाना के पूरणमल शर्मा को प्रशस्ति पत्र 14 हजार रुपए पुरस्कार की राशि दी।
नीमकाथाना.राष्ट्रीय अधिवेशन में शर्मा को अवार्ड देते संगठन के चेयरमैन