- Hindi News
- नीमकाथाना| सिरोहीके बालाजी मंदिर में गुरुवार को जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों की
नीमकाथाना| सिरोहीके बालाजी मंदिर में गुरुवार को जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों की
नीमकाथाना| सिरोहीके बालाजी मंदिर में गुरुवार को जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों की बैठक हुई। इस दौरान ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय हुआ। बैठक में गांव के विकास कार्यों के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसमें युवाओं को शामिल किया गया। जिला परिषद सदस्य प्रवीण जाखड़ ने बताया कि वार्ड के विकास के लिए युवाओं की टीम भागीदारी निभाएगी। पंचायत के विकास कार्यों को ग्रामीण मिलकर करेंगे। इससे पूर्व जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया गया। बैठक में मनोज शर्मा, हाजी खान आदि मौजूद थे।
विकास कार्यों के लिए कमेटी गठित