पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य स्वच्छता के बारे में बताया

स्वास्थ्य स्वच्छता के बारे में बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. श्रीकृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में सोमवार को कई कार्यक्रम हुए। प्रभारी अभिलाषा जोशी ने बताया कि इस दौरान पतंजलि योग की प्रांत प्रभारी सरिता गुर्जर ने योग की शिक्षा दी। वहीं स्वच्छ भारत अभियान के तहत रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया। डॉ. पूनम शर्मा संगीता शर्मा ने चिंतन दहेज प्रथा अभियान विषय पर व्याख्यान देकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के बारे में बताया।

इधर, एसके कॉलेज में स्वच्छ भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की चारों इकाइयों के तत्वावधान में सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया। स्वयं सेवकों ने समूह बनाकर महाविद्यालय परिसर में सफाई की। जिसमें प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे प्रतियोगियों का चयन किया गया। समन्वयक संपति चौमाल ने बताया कि विजेता रहे स्वयं सेवक 10 दिसंबर को नीमकाथाना में होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।