- Hindi News
- नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष के लिए भाजपा पार्षद आजमा रहे दांवपेच
नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष के लिए भाजपा पार्षद आजमा रहे दांवपेच
समिति सदस्यों में इनके नाम प्रमुख
कांग्रेसमें सभापति की दौड़ में शामिल रहे वरिष्ठ नेताओं की प्रमुख समितियों में ताजपोशी हो सकती है। इनमें मुश्ताक तंवर, सुबै दौलत पंवार, सज्जाउद्दीन चौहान, आबीदा बानो, शाकीर भारती, मुबारक रंगरेज, सुलतान प्रमुख हैं। इसके अलावा सुनील शर्मा, शारदा दानोदिया, नीतू तिवाड़ी, रविकांत तिवाड़ी शामिल हो सकते हैं।
नेता प्रतिपक्ष के लिए इन नामों पर चर्चा
नेताप्रतिपक्ष के लिए भाजपा पार्षदों में अंदरूनी तौर पर जोड़ तोड़ चल रहा है। राजनीतिक गलियारों में विनोद सेठी, अशोक चौधरी, सुमित्रा सैनी, विश्वनाथ सैनी के नामों की ज्यादा चर्चा है। इधर, नीमकाथाना नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष के लिए महेंद्र गोयल, जेपी लोढ़ा, छगन गुर्जर का नाम चल रहा है।
>कार्यपालक समिति के अधिकार : सभीसमितियों की मॉनिटरिंग, प्रशासनिक नियंत्रण एवं निर्णय, कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई। इसके अलावा तमाम समितियों की कार्रवाई रिपोर्ट भी इसी समिति को सौंपी जाएगी।
>वित्तसमिति के अधिकार : समितिपरिषद के बायलाज में तय सीमा तक वित्तीय स्वीकृति दे सकती है। पूर्व में समिति की सीमा 10 लाख रुपए तय थी। बायलॉज के अभाव में समिति बोर्ड के समान 10 से 50 लाख रुपए तक की स्वीकृति जारी कर सकती है। इसके अलावा अन्य समितियों के वित्त संबंधी प्रस्तावों पर भी निर्णय करती है।
>स्वास्थ्यऔर स्वच्छता समिति के अधिकार : स्वास्थ्यऔर स्वच्छता से जुड़े कामों के बारे में प्रस्ताव लेने और योजना बनाने के काम कर सकेगी। किसी तरह के उपकरण या सामग्री खरीद के लिए प्रस्ताव वित्त समिति को भेजे जाएंगे।
>भूमिविक्रय समिति के अधिकार : नगरपरिषद क्षेत्र में नई आवासीय योजना बनाना। भूमि नीलामी, खाता भूमि विक्रय, पट्टे जारी करने का निर्णय ले सकती है।
>भवनअनुज्ञा और सकर्म समिति के अधिकार : भवननिर्माण संबंधी स्वीकृति देने के अलावा, बिना स्वीकृति निर्माण पर मिलने वाली शिकायतों की जांच करवाकर कार्रवाई की सिफारिश कर सकती है।
>गंदीबस्ती सुधार समिति के अधिकार : समितिका सीधा फोकस पिछड़ी बस्तियों पर होता है। इन बस्तियों में साफ सफाई के अलावा लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए योजना बनाकर उन्हें लागू करवाने के निर्णय ले सकती है।
>नियमउप विधियां समिति के अधिकार : परिषदके लिए बायलॉज बनाने, नए नियम-उप नियमों और