पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले को 551 मीट्रिक टन यूरिया मिला

जिले को 551 मीट्रिक टन यूरिया मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसदिन से किल्लत झेल रहे किसानों को जिले में सोमवार को 551 मीट्रिक टन यूरिया आपूर्ति होने के बाद भी राहत नहीं मिली है। क्रय विक्रय ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर यूरिया आने की सूचना मिलते ही किसान सुबह नौ बजे समिति काउंटरों पर पहुंच गए। देर शाम तक बिक्री केंद्रों से करीब 300 मीट्रिक टन यूरिया का उठाव हो गया।

वहीं श्रीमाधोपुर दांतारामगढ़ क्रय विक्रय सहकारी संस्थाओं के गोदाम दोपहर दो बजे तक ही खाली हो गए। यहां किसानों को देर शाम तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद किसान खाली हाथ ही लौटे। किसानों के अनुसार जिले में सबसे ज्यादा यूरिया की किल्लत दांतारामगढ़, सीकर श्रीमाधोपुर क्षेत्र में है।

किसानों को देनी पड़ रही है ज्यादा कीमत | सहकारीसंस्थाओं के स्टॉक में यूरिया नहीं होने की वजह से किसानों को मजबूरी में निजी विक्रेताओं से ज्यादा कीमत देकर यूरिया की खरीद करनी पड़ रही है। यूरिया के बाजार भाव 292 रुपए बोले जा रहे हैं। जबकि निजी विक्रेता किसानों से 300 से 325 रुपए तक कीमत वसूल कर रहे हैं।

मांगा था 5200 एमटी यूरिया | जिलेमें सभी क्रय विक्रय सहकारी समितियों ने सरकार से रबी सीजन के लिए 5200 मीट्रिक टन यूरिया की मांग की थी। अभी तक 551 मीट्रिक टन यूरिया की ही आपूर्ति हुई है। ऐसे में 4649 मीट्रिक टन यूरिया की तत्काल आपूर्ति की जरूरत है।

पहलीदूसरी सिंचाई में होती जरूरत | कृषिविशेषज्ञों के अनुसार रबी फसलों में पहली दूसरी सिंचाई के साथ यूरिया छिड़काव की जरूरत रहती है। यूरिया के उपयोग से फसल की अच्छी बढ़वार आती है। इससे चारा अनाज दोनों की पैदावार अच्छी रहती है।

^सोमवार सुबह यूरिया की आपूर्ति मिली थी, दोपहर तक यूरिया का स्टॉक खाली हो गया। शिवपालकुड़ी मैनेजर, क्रयविक्रय, श्रीमाधोपुर

कहां कितनी आपूर्ति

सेंटरकेवीके जीएसएस आपूर्ति एमटी

श्रीमाधोपुर25 225 250

दांतारामगढ़ 15 46 61

सीकर 60 40 100

नीमकाथाना 25 121 141