पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति

भाजपा मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर. भाजपाजिलाध्यक्ष झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन पर भाजपा शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश पारीक ने गुरुवर को भाजपा शहर मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पारीक के अनुसार पूर्व पार्षद रामावतार महरड़ा को भाजपा का अनुसूचित जाति शहर मोर्चा अध्यक्ष तथा पार्षद बल्लभाराम मीणा को अनुसूचित जन जाति मोर्चा का शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हत्याके आरोपी रिमांड पर

नीमकाथाना.मंढ़ोलीमें रविवार रात को हुई महिला की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। मामले में मृतका सुवादेवी की बहू आशा उसका प्रेमी राकेश कुमार आरोपी है। उन्होंने अनैतिक संबंधों का राज खुलने के भय से रविवार रात को सुवादेवी की हत्या कर लाश को नाले में फेंक दिया था।

संसदशहीद की पुण्यतिथि कल

नीमकाथाना. संसदशहीद जेपी यादव की 13वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा होगी। सुबह सवा 11 बजे शहर के संसद शहीद जेपी यादव पार्क में शहीद को श्रद्धांजलि दी जाएगी।