पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली निगम ने जारी किए एक ही उपभोक्ता को दो बिल

बिजली निगम ने जारी किए एक ही उपभोक्ता को दो बिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. कांवटके बिजली निगम कार्यालय से एक ही उपभोक्ता को दो अलग-अलग बिल जारी कर दिए गए। एक ही माह के इन बिलों में राशि भी अलग-अलग दर्शाई हुई है। परेशान उपभोक्ता घासीपुरा निवासी लक्ष्मीनारायण तीन दिनों से संबंधित विभाग के चक्कर लगा रहा है, लेकिन बिल दुरुस्त नहीं हो रहा है। लक्ष्मीनारायण ने नीमकाथाना एक्सईएन एसएल आर्य को भी इससे अवगत कराया है। उन्होंने उपभोक्ता को कांवट के कार्यालय में संपर्क करने को कहा है।

उपभोक्ता लक्ष्मीनारायण ने बताया कि तीन दिन से वह विभाग के चक्कर लगा रहा है, लेकिन बिल दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। एक्सईएन के कहने पर कांवट निगम कार्यालय भी गया था, जहां अधिकारियों ने दोनों ही बिल जमा कराने को कहा है।

दोनोंबिलों मे राशि यूनिट अलग-अलग: उपभोक्तालक्ष्मीनारायण को निगम की ओर जारी हुए दोनों बिलों में राशि ही नहीं बल्कि यूनिट भी अलग-अलग है। दिसंबर माह में आए एक बिल में 200 यूनिट और दूसरे में 635 यूनिट दर्शाई हुई है। राशि भी 1195 3469 रुपए है। बिल जमा कराने की अंतिम तिथि एक बिल में नौ दूसरे में 12 दिसंबर दर्शाई गई है।