पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीमकाथाना में बिजली पानी की शिकायतों पर कलेक्टर ने अधिकारियों से मांगा जवाब

नीमकाथाना में बिजली-पानी की शिकायतों पर कलेक्टर ने अधिकारियों से मांगा जवाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल में पानी संकट, ग्रामीणों ने ताला जड़ा, प्रदर्शन किया

झाड़लीग्राम पंचायत की ढाणी खेरवान के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में दो साल से पानी की समस्या है। इसके विरोध में ग्रामीणों छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को स्कूल के मैन गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि उच्चाधिकारियों को ग्राम पंचायत को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। छात्र- छात्राओं को करीब एक किलोमीटर से पानी लाना पड़ता है। यह क्षेत्र का सबसे पुराना विद्यालय है, अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रहेगा। विद्यालय के कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं आया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पप्पूसिंह खैरवा, चंद्रसिंह खैरवा, प्रहलाद यादव, पोखरमल गुर्जर, शिवराम खैरवा, शंकरसिंह, संतीदेवी पतासी देवी सहित अनेक लोग छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

प्रधानाध्यापक बलदेव सामोता ने बताया कि पानी की समस्या के लिए उच्चाधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है और लिखित में 10 जनवरी को जिला परियोजना अधिकारी सीकर को, 19 मई को विकास अधिकारी खंडेला विधायक झाबरसिंह खर्रा, 18 जुलाई को एसडीएम श्रीमाधोपुर, 29 सितंबर को कलेक्टर को लिखित में सूचना दी गई। बावजूद इसके समाधान नहीं हो पाया।

सबसेपुराना स्कूल और सबसे ज्यादा छात्र संख्या

यहविद्यालय क्षेत्र में सबसे पुराना है। इसमें छात्र-छात्राओं की संख्या 250 है जो आसपास के गांवों में किसी भी सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में नहीं है। यह विद्यालय 1964 में शुरू हुआ था। इसमें 1974 में आर्मी की भर्ती के लिए विद्यालय के खेल मैदान में दौड़ हुई थी। इसमें इसी गांव के कई लोगों का चयन हुआ था जो नौकरी करके सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए पानी भी नहीं है।

थोई. ढाणी खेरवान में स्कूल को ताला लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण विद्यार्थी।