पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में किए मोतियाबिंद के ऑपरेशन

शिविर में किए मोतियाबिंद के ऑपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. विकासवर्धन शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कपिल अस्पताल में चल रहे निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण कैंप में गुरुवार को नेत्र विशेषज्ञों ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए। अस्पताल में नेत्र विभाग के ऑपरेशन थियेटर में डॉ. वीके गुप्ता की टीम ने 62 नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए। ट्रस्ट के संस्थापक पं. हनुमानप्रसाद जोशी ने बताया कि कैंप में मरीजों को सभी सुविधाएं दवाएं निशुल्क दी जा रही हंै। स्काउट गाइड संघ के छात्र-छात्राओं ने कैंप में सेवा दी। शुक्रवार को कैंप का समारोहपूर्वक समापन होगा।

29पाइल्स रोगियों का पंजीयन

खंडेला.अग्रवालधर्मशाला में आयुर्वेद विभाग द्वारा लगाए जा रहे शिविर में गुरुवार को अर्श, भगंदर के 29 रोगियों का पंजीयन हुआ। शिविर प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि ओपीडी में 100 रोगियों का परीक्षण कर निशुल्क उपचार किया गया।