पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीमकाथाना में छात्र को बाइक सवार ने टक्कर मारी, तीन घायल

नीमकाथाना में छात्र को बाइक सवार ने टक्कर मारी, तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. गुरुवारदोपहर को सिरोही नदी नर्सरी के पास सड़क पार कर रहे छात्र को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें छात्र दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को कपिल अस्पताल लाया गया, जहां छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को ढाणी कालाखेत निवासी 17 वर्षीय अनुप कुमार पुत्र रोहिताश कस्वां कॉलेज से अपने घर जा रहा था। इसी बीच सामने से रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इसमें अनुप दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। बाइक सवार रामनिवास पुत्र गोपाल भोपा श्रीमाधोपुर के खनीपुरा का रहने वाला है, वहीं दूसरा युवक भैरू पुत्र शंकर भोपा जुगलपुरा का निवासी है। वे सिरोही से नीमकाथाना रहे थे।

कारगड्‌ढे में गिरी

रैवासा.बाजौरमार्ग पर गुरुवार शाम वैन कार असंतुलित होकर खड्‌डे में गिर गई। हादसे में कार में बैठे लोगों को मामूली चोट आई। दुर्घटना गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से हुई। कार सड़क से करीब 30 मीटर तक दूर खड्‌डों में चलती रही। इससे गाड़ी के शीशे टूट गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने गाड़ी को बाहर निकाला।