- Hindi News
- नीमकाथाना में नहीं दिख रहा मोदी के स्वच्छता अभियान का असर
नीमकाथाना में नहीं दिख रहा मोदी के स्वच्छता अभियान का असर
शहरका हर गली-मोहल्ला स्वच्छ रहे, इसके लिए देशभर के लोग जुटे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की यह मुहिम नीमकाथाना में दम तोड़ रही है। स्वच्छता को लेकर पालिका प्रशासन भी गंभीर नहीं है। शहर के गली-मोहल्लों में गंदगी पसरी है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने से आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। पालिका प्रशासन बराबर नहीं हो रही सफाई से यह कहकर पल्ला झाड़ रहा है कि पालिका के पास जरूरत के अनुसार संसाधन उपलब्ध नहीं है, जबकि लाखों रुपए के कचरा पात्र पालिका कार्यालय के बाहर कबाड़ हो रहे हैं। ये कचरा पात्र करीब डेढ़ साल से काम में नही लिए जा रहे हैं।
पालिकाके सामने कबाड़ हुए कचरा पात्र
शहरमें कहीं भी पालिका प्रशासन ने कचरा पात्र नहीं रखा है। पालिका के जो कचरा पात्र हैं, वे पालिका कार्यालय के सामने एक बाड़े में रखे हुए हैं। कचरा पात्र की सुविधा नहीं मिलने से लोग घरों का कचरा खुले में फेंकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि कचरा पात्र उठाने के लिए संसाधन नहीं है। पहले जो वाहन उपलब्ध था, वह करीब दो साल से खराब है। विभाग का एक ट्रैक्टर तो कई दिनों से पालिका कार्यालय में खड़ा है।
कचराउठाने के लिए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली : शहरमें कचरा उठाने के लिए पालिका प्रशासन के पास तीन ही वाहन हैं जो पर्याप्त नहीं हैं। महकमे ने दो वाहन किराए पर भी लगा रखे हैं। इसके बावजूद समय पर शहर से कचरा नहीं उठ रहा है। लोगो का आरोप है कि मोहल्ले से तीन तीन दिन तक कचरा नहीं उठाया जाता है। इससे बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है।