निजी शिक्षण संस्थान संघ की बैठक
निजी शिक्षण संस्थान संघ की बैठक
नीमकाथाना.निजीशिक्षण संस्थान संघ की बैठक गुरुवार को शास्त्री सीनियर सैकंडरी स्कूल में बीआर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समान परीक्षा योजना में अधिक संस्थाओं के शामिल होने पर खुशी जताते हुए शीतकालीन अवकाश के दौरान तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाने का निर्णय हुआ। प्रतियोगिता 25 से 31 दिसंबर तक होगी। इसके लिए खेलकूद समिति का गठन भी किया गया। नवगठित समिति की आगामी बैठक रविवार को एमजी माध्यमिक स्कूल में दोपहर 12 बजे होगी।