- Hindi News
- नेशनल निशानेबाजी चैंपियनशिप में शेखावाटी के तीन शूटरों का चयन
नेशनल निशानेबाजी चैंपियनशिप में शेखावाटी के तीन शूटरों का चयन
अब साउथ एशियन गेम्स में भाग लेना ही लक्ष्य : मीनाक्षी
12से 25 दिसंबर तक पूना में होने वाली 58वीं नेशनल निशानेबाजी चैंपियनशिप में शेखावाटी के तीन शूटरों का चयन किया गया है।
चयनित शूटरों में कांसली के महावीर सिंह शेखावत उनके पुत्र अभिषेक सिंह सहित झुंझुनूं के बुगाला गांव के सचिन सिंह शेखावत शामिल हैं। चैंपियनशिप में महावीर सिंह शेखावत सीनियर वर्ग में हिस्सा लेंगे। वहीं अभिषेक सिंह जूनियर यूथ दोनों वर्ग की कैटेगरी में अपने जलवे बिखरेंगे तथा सचिन सिंह शेखावत जूनियर वर्ग में अपना लक्ष्य भेदेंगे। चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए तीनों शूटर पूना रवाना हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि महावीर सिंह शेखावत टॉप शॉर्ट शूटिंग एकेडमी के निदेशक हैं और अभिषेक सचिन सिंह उनके यहां एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
नीमकाथाना. ताइक्वांडोमें आधा दर्जन मेडल जीत चुकी नीमकाथाना की बेटी मीनाक्षी साउथ एशियन गेम्स की तैयारी में जुटी है। उन्होंने हाल ही में पंजाब में हुए स्टूडेंट गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने दिल्ली गेम्स की सीनियर कैटेगरी में कांस्य जीता, वहीं मीनाक्षी हैदराबाद टीम का हिस्सा भी रह चुकी है।
कियाबेहतरीन प्रदर्शन : पंजाबमें हुए पहले स्टूडेंट ओलम्पिक नेशनल गेम्स में नीमकाथाना की मीनाक्षी ने बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश में नाम कमाया है। वहीं मोनिका शर्मा नवनीत गुर्जर ने भी रजत पदक जीता है। टीम प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि गेम्स में प्रदेश की टीम ने चौथा स्थान हासिल किया है। इसमें कुश्ती में 10 स्वर्ण तीन रजत पदक प्राप्त किए। इसके अलावा दरीबा की टीम ने खोखो में रजत पदक जीता, वहीं कबड्डी में सीकर के तिहावली गांव के खिलाड़ियों ने भी रजत पदक जीते। ताइक्वांडो से जुड़े वीरसिंह ने बताया कि इससे पूर्व खिलाड़ियों का शिविर लगेगा। इसमें चयनित खिलाड़ी ही साउथ एशियन गेम्स में भाग ले सकेंगे। इधर, विजेता खिलाड़ियों का शहरवासियों ने स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर संतोष गुर्जर, धर्मपाल गुर्जर, यादराम गुर्जर आिद मौज्ूद थे।
नेशनल निशानेबाजी चैंपियनशिप में चयनित शूटर।