पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन स्टेट हाईवे पर टोल वसूली इसी माह से

तीन स्टेट हाईवे पर टोल वसूली इसी माह से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | आरएसआरडीसीइसी महीने प्रदेश के तीन स्टेट हाईवे पर टोल वसूली शुरू करेगा। इनमें जोधपुर-ओसियां, फलौदी की सड़क शामिल रहेगी। इसी तरह बाड़ी-बसेड़ी-बयाना-भुसावर-छोंकरवाड़ा-खेड़ली पर टोल वसूली होगी। इसके अलावा बांसवाड़ा से रतलाम की ओर जाने वाली सड़क पर टोल वसूली होगी। आरएसआरडीसी की ओर से कारों के लिए 30 से 40 रुपए तक चार्ज किए जा सकते हैं। ये चार्ज 31 मार्च तक रहेंगे। इसके बाद 1 अप्रैल से नया टैरिफ लागू होगा। जयपुर-जोबनेर-कुचामन से नागौर तक चार नए टोल 1 दिसंबर से आरएसआरडीसी ने शुरू कर दिए हैं।



आरएसआरडीसी ने पीडब्ल्यूडी को रिपोर्ट भेजकर सीकर, चला के टोल को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं करने की पैरवी की है। ये टोल सड़क कोटपूतली, नीम का थाना, सीकर कुचामन को जोड़ रही है।