- Hindi News
- महिला की गला दबाकर हत्या, शव नाले में फेंका
महिला की गला दबाकर हत्या, शव नाले में फेंका
मंडोलीमें रविवार देर रात महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 250 मीटर दूर नाले में फेंक दिया। सुबह शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। परिजनों ने यह कहते हुए शव लेने से मना कर दिया कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया। पुलिस को शक है कि मामले में किसी परिचित का हाथ हो सकता है।
पुलिस के मुताबिक सुवा देवी (50) प|ी मोहनलाल कुमावत अपने दो वर्षीय पोते यश के साथ घर के बाहर खुलने वाले कमरे में सो रही थी। उसकी बहू अंदर के कमरे में थी। उसका पति मोहनलाल बेटा बारात में गए थे। रात करीब 11 बजे लौटे तो वह घर नहीं मिली। इस पर बहू से पूछा तो जवाब मिला कि वह बाहर के कमरे में है। मोहनलाल ने समझा कि वह पड़ोस में हो रही शादी में गई थी। इसलिए उस वक्त तलाश नहीं किया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे कुछ महिलाओं ने नाले में सुवा देवी की लाश देखी। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। क्योंकि उसके गले पर निशान हैं। पुलिस शव को
शेषपेज : 12
नीमकाथानाअस्पताल लेकर आई। जहां परिजनों ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। महिलाओं ने रोड जाम का प्रयास भी किया। इस पर एसपी डाॅ. रवि, एएसपी राकेश काछवाल डीएसपी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस पर परिजनों ने शव लिया।
सुवा देवी का शव घर से दूर नाले में मिला। वहां तक घसीटने के निशान मिले हैं। उसके जूते और शॉल घर से बाहर पड़े थे। पुलिस इस सवाल का जवाब चाहती है कि आखिर पास में सो रहे पोते को आरोपी ने नुकसान क्यों नहीं पहुंचाया और बहू को इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद आवाज कैसे नहीं सुनाई दी। एक और सवाल यह है कि जब रास्ते में शॉल-जूते और घसीटने के निशान थे तो परिवार को लोगों को रात में ही ये नजर क्यों नहीं आए। बताया जा रहा है कि महिला की बहू सुबह बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएचओ सदर ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि महिला के परिवार के लोगों से दो मोबाइल लिए हैं। इनकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।
कपिल अस्पताल पहुंचे एसपी डाॅ. रवि।
पड़ोसी युवती बोली | किसीको महिला को घसीटकर ले जाते देखा : पड़ोसकी एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसने महिला को घसीटक