पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास की दौड़ में पीछे छूटे संस्कार संस्कृति:भिंडा

विकास की दौड़ में पीछे छूटे संस्कार संस्कृति:भिंडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. विराटनगरविधायक डॉ. फूलचंद भिंडा ने कहा कि विकास की दौड़ में संस्कृति संस्कार पीछे छूट गए हैं। गांव-शहर के विकास के बीच ढांचागत तंत्र नहीं रहा। अर्थशास्त्री विकास के नाम पर खजाने से ज्यादा खर्च पर नजर रखते हैं। वे नीमकाथाना के राजकीय एसएनकेपी पीजी कालेज में यूजीसी द्वारा आयोजित जलवायु परिवर्तन एवं सतत विकास पर शुरू हुई राष्ट्रीय सेमीनार के उद‌्घाटन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने फ्लोराइड युक्त पानी, नरेगा में भ्रष्टाचार, आयुर्वेद, एलोपैथी जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार रखे। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतीश पूनिया ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर सभी चिंता करते हैं, लेकिन समाधान क्या हो। संयुक्त राष्ट्र संघ में 1972 में चिंता जताई कि धरती रहेगी तो संस्कार, संस्कृति जीवन बचेगा। अध्यक्षता कर रहे विधायक प्रेमसिंह बाजौर ने पानी की कमी, आयुर्वेद संस्कृत के उपयोग, खाने-पीने के चीजों में मिलावट जैसे मामलों पर चर्चा कर सुधार के प्रयासों की आवश्यकता बताई। उदघाटन सत्र में प्राचार्य प्रो.जे.के.सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन सचिव सुनील कुमार ढ़ाका ने सेमीनार के आयोजन पर विस्तार से जानकारी दी।

भूगोल विषय के प्रोफेसर डा.बीसी जाट ने उद‌्घाटन सत्र में यूजीसी कार्यक्रमों सेमीनार की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में एबीवीपी प्रांत अध्यक्ष डॉ. एमएल गुप्ता, डॉ. मिलाप पूनिया सहित कई लोगों ने भी संबोधित किया। उद‌्घाटन सत्र में भाजपा नेता महेन्द्र गोयल नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षद भी शामिल हुए। जलवायु परिवर्तन विषय पर सेमीनार के दूसरे दिन विशेषज्ञ छात्रों के साथ चर्चा करेंगे। आयोजन सचिव सुनील कुमार ढ़ाका ने बताया कि देश के प्रतिष्ठित कॉलेजों से विषय विशेषज्ञ शोध पत्रांे के अलावा जलवायु परिवर्तन एवं सतत विकास, पर्यावरण मनुष्य पर पड़ने वाले खतरों जैसे विषयों तथा नीमकाथाना आस-पास के क्षेत्रों की जलवायु, पानी के स्रोतों, भूजल स्तर एवं खनन क्षेत्र से पड़ने वाले प्रभावों पर भी चर्चा करेंगे।

नीमकाथाना. पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेमीनार में स्मारिका का विमोचन करते अतिथि।