पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 44 प्रकरणों का निस्तारण

44 प्रकरणों का निस्तारण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. राष्ट्रीयलोक अदालत में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नीमकाथाना ने एमएसीटी के 44 प्रकरणों का राजीनामे के आधार पर निस्तारण करते हुए 91 लाख 13 हजार रुपयों का अवार्ड पारित किया। ताल्लुका विधिक सेवा समिति सचिव मनीष तोदी ने बताया कि लोक अदालत में 25 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में 6 लाख 27 हजार 170 रुपए राजीनामा से निस्तारण हुए। लोक अदालत में एसीजेएम नं.1 में 102 प्रकरण, एसीजेएम नं.2 में 88 प्रकरण, जेएम न्यायालय में 38 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। उपखंड न्यायालय में 19 प्रकरण राजीनामे के आधार पर निपटाएं।1 दिसंबर से अब तक लोक अदालत में 324 प्रकरणों का राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया गया।