बाइक की टक्कर से छात्रा घायल
पलसाना. कस्बेके जुराठडा रोड पर पावर हाउस के पास टैंपो से उतर कर घर जा रही छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा पूनम पुत्री हरलाल राम निवासी जुराठडा पलसाना स्थित राजकीय तांबी उमावि में कक्षा 11 पढ़ती हैं। वह स्कूल की छूटी होने के बाद टैंपो में सवार होकर अपने घर जा रही थी घर से कुछ दूर सड़क पर टैंपो नियत स्थान पर उतार कर चला गया। पीछे से तेज गति से रहे बाइक सवार ने बालिका के टक्कर मार दी। अनियंत्रित बाइक सवार करीब 30 फीट तक बालिका को घसीट कर ले गया। घायल छात्रा को पलसाना के राजकीय सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहॉं पर प्राथमिक उपचार के बाद परिजन छात्रा को सीकर ले गए।
बाइकसवार दो घायल
पलसाना.बाईपासराष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर कस्बे के पास निजी बस चालक के गलत साइड लेने पर बाइक सवार दो जने घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाबीर सिंह पुत्र गणेशराम निवासी चेतनदास की ढाणी एवं महेश पुत्र नून्दाराम निवासी रघुनाथपुरा बाइक से पलसाना जा रहे थे, बस के चालक ने गलत साइड पर लेने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार घायलों को परिजनों ने पलसाना अस्पताल में उपचार कराया।
पागलकुत्ते के काटने से गांवडी में पांच घायल
नीमकाथाना.गांवडीआस-पास की ढ़ाणी में पागल कुत्ते के काटने से सोमवार को पांच जने घायल हो गए। उनको उपचार के लिए परिवार के लोग कपिल अस्पताल लेकर पहुंचे।
गांवडी की ढाणी टीबा वाली के बनवारीलाल ने बताया कि गांव में पागल कुत्तों का आतंक हैं। कुत्ते राहगीरों के साथ घरों में हमला कर लोगों को काटने लगे हैं। कुत्ते के काटने से सोमवार को बनवारीलाल, प्रियंका, अशोक कुमार, नीतेश गोपाल को अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पागल कुत्तों को पकड़वाने की मांग उठाई है।