नीमकाथाना | गणेश्वरमें बुधवार को एक युवक के साथ जमकर
नीमकाथाना | गणेश्वरमें बुधवार को एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट करने वाले युवक नकाब पहने हुए थे। जानकारी के मुताबिक लाका की ढाणी का बीरबल सिंह (21) अपनी ढाणी से गणेश्वर रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने उसे गणेश्वर में जलदाय विभाग की ट्यूबवैल के पास रोक लिया। इन्होंने बीरबल को पीटना शुरू कर दिया। बाद में दोनों युवक मौके से फरार हो गए। इन्होंने नकाब पहन रखा था। इसके चलते युवकों की पहचान नहींं हो सकी। ग्रामीणों ने बीरबल के परिजनों को सूचना दी। परिजन बीरबल को ले गए। हालांकि मामले को लेकर थाने में कोई रिर्पोट दर्ज नही करवाई गई है।
गणेश्वर में युवक को जमकर पीटा