स्कूलाें में बच्चों को कृमि नियंत्रण दवा पिलाई
क्षेत्रके स्कूलों में राष्ट्रीय कृमिमुक्त दिवस बुधवार को मनाया गया। राउमावि होल्याकाबास स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक गोली खिलाई गई।
मूंडरू| इलाकेके विद्यालयों में विद्यार्थियों को कृमिनाशक गोलियां खिलाई गई। मूंडरू में सरपंच सुमित्रा देवी डॉ. अनिल ने, नांगल में सरपंच गीता देवी पर्यवेक्षक सुमन, मऊ में सरपंच रामूसिंह शेखावत डाॅ. राजेंद्र कुमार, फूटाला में सरपंच कोयली देवी कस्तुरी देवी ने अभियान की शुरुआत की।
खाटूश्यामजी| भागचंदकाराजकीय आदर्श वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन दिवस पर कृमि निवारण दवा दी गई। इसी प्रकार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हनुमानपुरा में भी कृमिनाशक दवा दी गई। इसी प्रकार आभावास में श्रीमती भगवती देवी राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में भी दवा पिलाई गई। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को कृमिनाशक दवा पिलाने पर पांच बच्चों को जी मिचलाने पर लाया गया।
खाचरियावास| मांभारती उच्च प्राथमिक विद्यालय में दवा दी गई नेहरू युवा केन्द्र सीकर जागृति नवयुवक मण्डल कुली के तत्वावधान में मंगलदीप सी सै स्कूल कुली मे नेशनल डी वार्मिंग डे मनाया गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुभाष कुमावत, भोलाराम कुमावत ने कृमि रोग से संबंधी जानकारी दी।
नीमकाथाना| डीवार्मिंग-डेपर बुधवार को स्कूलों में बच्चों को कृमिनाशक दवा पिलाई गई। झरींडा स्कूल में कृमिनाशक दवा लेने के बाद नौवीं कक्षा की छात्रा ज्योति की तबीयत बिगड़ गई। उसे शिक्षक कपिल अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के बाद छात्रा की स्थिति में सुधार हुआ। राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम नोडल प्रभारी पूरणमल की अध्यक्षता में राजकीय बालिका स्कूल भूदोली में कार्यक्रम हुआ।
अजीतगढ़| राजकीयआदर्श विद्यालय में भी मुक्ति दिवस प्रधानाचार्य टीकूराम सैनी की अध्यक्षता पूर्व सीएमएचओ डॉ. केएन सोनी, डॉ. मंगल यादव, डॉ. एसड़ी रायपुरिया के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। इसके अलावा भी कई स्कूलों में दवा पिलाई गई।
मूंडरू में विद्यार्थियों को दवा खिलाते हुए
लक्ष्मणगढ में बालिका की बिगड़ी तबीयत