17 जनों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
रींगस | अजमेरबिजली वितरण निगम के बिजली चोरी निरोधक पुलिस थाने में बुधवार को 17 जनों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। इन लोगों पर 98 हजार 793 रुपए की बिजली चोरी का मुकदमा का आरोप है। साथ ही सभी आरोपियों को सूचना दी गई कि 7 दिन में बिजली चोरी की राशि जमा नहीं करवाई गई तो गिरफ्तारी की कार्यवाही की जाएगी। बिजली चोरी निरोधक पुलिस थाना प्रभारी रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि पुलिस उपअधीक्षक रामचंद्र मूंड के निर्देश पर 17 जनों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मुकदमे दर्ज किए गए है। थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि सीकर विजलेंस के अधिशाषी अभियंता बजरंग लाल जांगिड़ ने थोई, अजीतगढ आदि गांवों में पहुंचकर कार्यवाही की। जहां पर 3 स्थानों पर बिजली चोरी पाई गई। जिस पर तीनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।
बिजली निगम दांतारामगढ़ विजलेंस के सहायक अभियंता अजीतपाल सिंह ने दांता क्षेत्र में कार्यवाही की। जहां पर 10 स्थानों पर बिजली चोरी पाई गई। जिस पर इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। इसी तरह सीकर विजलेंस के सहायक अभियंता नंदकिशोर वर्मा ने खंडेला, नीमकाथाना, पाटन आदि क्षेत्र में कार्यवाही की। जांच के दौरान 4 स्थानों पर बिजली चोरी पाई गई। जिस पर इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए।