पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नीमकाथाना | राज्यस्तरीयजवाबदेही यात्रा में चल रहे निखिल डे ने

नीमकाथाना | राज्यस्तरीयजवाबदेही यात्रा में चल रहे निखिल डे ने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना | राज्यस्तरीयजवाबदेही यात्रा में चल रहे निखिल डे ने कहा कि यात्रा का उद्‌देश्य जनसहयोग से प्रदेश में जवाबदेह कानून लागू करवाना है। नुक्कड़ नाटक लोकगीतों के माध्यम से सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार एवं सरकारी उदासीनता को जनता के सामने रखा। मिशन परिवर्तन संस्था अध्यक्ष सुमित मोदी ने रेलवे ओवरब्रिज का निमार्ण रुकने से लोगों को हो रही परेशानी का मामला उठाया। कैलाश मीणा ने नीमकाथाना पाटन इलाके में खनन कारोबार से पैदा हुए हालातों अवैध खनन के मामलों की जानकारी दी। टैक्सी स्टैंड पर हुई सभा में वक्ताओं ने यात्रा के उद‌्‌देश्य एवं कार्यक्रमों के बारे में बताया। बाद में यात्रा नीमकाथाना से चला के लिए रवाना हुई।

यात्रा का उद्‌देश्य प्रदेश में जवाबदेह कानून लागू करना : निखिल डे

खबरें और भी हैं...