पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पायलट की जयंती पर हुई श्रद्धांजलि सभा

पायलट की जयंती पर हुई श्रद्धांजलि सभा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना | कांग्रेसनेता राजेश पायलट की 71वीं जयंती पर बुधवार को पूर्व विधायक मोहनलाल मोदी के निवास पर कार्यक्रम हुआ। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक मोहनलाल मोदी ने कांग्रेस नेता राजेश पायलट को किसान हितैषी नेता बताते हुए उनके योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधान कांताप्रसाद शर्मा, घासीलाल शर्मा, रामशरण गुर्जर, नरेश टेलर, श्रीचंद सैनी, बाबूलाल गुर्जर, मुकेश अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, भागीरथ वर्मा, राजाराम गुर्जर राकेश सुरोलिया सहित कई लोग शामिल हुए।

श्रीमाधोपुर| ब्लॉककांग्रेस कमेटी द्वारा सीकर बाजार स्थित कार्यालय में बुधवार को ब्लॉक अध्यक्ष रक्षपालदास स्वामी की अध्यक्षता में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इससे पूर्व पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यालय में पूर्व सीकर सांसद डॉ. बलराम जाखड़ को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बनारसी लाल तिवाड़ी, राकेश तिवाड़ी, मदन चौहान, महेंद्र उपाध्याय, कानसिंह शेखावत, नीटू लाटा, सुरेश पटवारी, गोविंदराम शर्मा, रामचंद्र सैनी आदि मौजूद थे।

नीमकाथाना. पुष्प चढ़ाते पूर्व विधायक मोहनलाल मोदी अन्य कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...