पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोरिंग का पानी गहरा जाने से भोपालगढ़ में पेयजल संकट

बोरिंग का पानी गहरा जाने से भोपालगढ़ में पेयजल संकट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मावंडाखुर्द के भोपालगढ़ में लंबे समये से पेयजल समस्या है। इसके चलते ग्रामीण पीने के पानी के लिए भटकते हैं। उन्हें लंबी दूरी से पानी लाना पड़ता है। मामले को लेकर स्थानीय लोग कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मिले, लेकिन समाधान के प्रयास नहीं हुए। ऐसे में ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक भोपालगढ़ में एक ट्यूबवैल से पानी की सप्लाई होती थी, लेकिन बोरिंग का पानी सूख गया। ऐसे में पेयजल की समस्या हो गई है। ग्रामीणों ने विधायक प्रेमसिंह बाजौर को भी मामले से अवगत कराया था, लेकिन उन्होंने भी केवल आश्वासन ही दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जलदाय विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र ही समस्या दूर नहीं की तो तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

छहवर्ष से व्यर्थ बह रहा पानी : भोपालगढ़में जहां पेयजल किल्लत है, वहीं मावंडा खुर्द की राजपूतों की ढाणी में पाइप लीकेज से छह वर्षों से पानी व्यर्थ बह रहा है। कई बार जलदाय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन लाइन दुरुस्त नहीं की गई। ऐसे में लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह चुका है।

खबरें और भी हैं...