नीमकाथाना | शादीका झांसा देकर नाबालिग युवती को भगाने के
नीमकाथाना | शादीका झांसा देकर नाबालिग युवती को भगाने के मामले में सदर पुलिस ने मंगलवार शाम को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी युवक शाहपुरा थाने के छापोड़ा का रहने वाला अशोक शर्मा उर्फ छोटा भैया है। पुलिस के मुताबिक 28 दिसंबर 2015 को आरोपी युवक किशनपुरा से लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया था। लड़की के परिजनों ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया था। बाद में हरियाणा के सोनीपत से लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया, लेकिन युवक फरार हो गया था। उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
लड़की भगाने का आरोपी गिरफ्तार