पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पालिका ने फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण बनाने के मामले में शुरू की कार्रवाई

पालिका ने फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण बनाने के मामले में शुरू की कार्रवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालिकाप्रशासन ने राशन कार्ड में गलतियां सुधारने के लिए फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर पेश करने के मामले में कार्रवाई शुरू की है।

ईओ सलीम खान ने बताया कि जगतसिंह नगर निमोद स्थित ईमित्र कियोस्क संचालक अजीत सिंह को फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में नोटिस जारी किया गया है। ईमित्र कियोस्क संचालक अजीत सिंह ने ऐश्वर्या पुत्री मानसिंह का नाम राशन कार्ड में जोड़ने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर दिया। छावनी वार्ड 22 निवासी सुभाषचंद्र सैनी से भी जन्म प्रमाण पत्र के संबंध में जवाब मांगा गया है। दूसरे मामले में अजीतसिंह ने कालू का नाम राशन कार्ड से हटाने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर पेश कर दिया। मामले में छावनी निवासी गोकुल सैनी को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। ऑनलाइन जांच के दौरान अजीतसिंह के ईमित्र से जारी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी निकले। ईओ सलीम खान ने बताया कि सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस को भी रिपोर्ट दी गई है। इससे पूर्व खेतड़ी मोड़ स्थित ईमित्र कियोस्क को भी जन्म प्रमाण पत्र में काट-छांट करने के मामले में नोटिस दिया गया था।

ईओ ने बताया कि इन मामलों में दोषी लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...