पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नीमकाथाना में ट्रैक्टर ने तोड़ा रेलवे फाटक, जाम से लोग हुए परेशान

नीमकाथाना में ट्रैक्टर ने तोड़ा रेलवे फाटक, जाम से लोग हुए परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना | शाहपुरारोड पर मंगलवार को ट्रैक्टर ने रेलवे फाटक 76 के एक बैरियर को तोड़ दिया। करीब डेढ़ घंटे तक फाटक पर जाम लगा रहा। सूचना पर रींगस आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रेलवे की तकनीकी टीम ने करीब साढ़े पांच बजे बैरियर सिस्टम को दुरुस्त किया। नीमकाथाना के फाटक 76 को मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मालगाड़ी निकालने बंद कर रहे थे। इसी बीच फाटक का बैरियर गिरते समय ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे बैरियर टूट गया। टक्कर लगने से बैरियर ने काम करना बंद कर दिया। ऐसे में ट्रेन मालगाड़ियां निकालने अस्थाई बैरियर का उपयोग किया गया। ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। ट्रैक्टर के नंबर मिले हैं। जांच की जा रही है।

बेरियर को तोड़ने के मामले को लेकर पूछताछ करती आरपीएफ की टीम

खबरें और भी हैं...