पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकानदार से मारपीट के विरोध में लोगों ने लगाया जाम, परेशानी हुई

दुकानदार से मारपीट के विरोध में लोगों ने लगाया जाम, परेशानी हुई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना | शहरमें गुरुवार रात एक दुकानदार को आधा दर्जन युवकों ने जमकर पीटा। मारपीट में दुकान पर बैठे युवक का सिर फूट गया।

इससे मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। पीटने वाले युवक मौके से फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन युवक गलियों से निकल कर भाग गए। विरोध में मोहल्ले के लोगों ने गणगौर चौक पर जाम लगा दिया। इससे कुचामन-कोटपूतली स्टेट हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस के मुताबिक गणगौर चौक पर सज्जन टेलर की सिलाई की दुकान है। यहां गुरुवार शाम को दो युवक पेंट की चेन बदलवाने दुकान पर आए। दुकानदार ने चेन बदलने से मना कर दिया। इसी को लेकर विवाद हो गया। बाद में आधा दर्जन युवकों ने दुकान पर आकर सज्जन से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए बनवारी का सिर फूट गया। युवकों ने दुकान में कपड़े बिखेर दिए। सिलाई मशीन को गिरा दिया। इधर, घायल बनवारी को कपिल अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जामलगने से हुई परेशानी : जामकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों ने जाम नहीं हटाया। उन्होंने पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। सूचना पर पाटन थानाधिकारी कमलेश मीणा शहर कोतवाल नवल किशोर मौके पर पहुंचे। उनकी समझाइश पर मामला शांत हुआ। करीब पौन घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।

मारपीट में घायल दुकानदार रोड जाम कर रहे लोगों से समझाइश करते शहर कोतवाल थानाधिकारी।

खबरें और भी हैं...