पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गणेश्वर में सड़क पर गिरा सूखा पेड़, बड़ा हादसा टला, जाम लगा

गणेश्वर में सड़क पर गिरा सूखा पेड़, बड़ा हादसा टला, जाम लगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना | गणेश्वरइलाके के बड़वाला की ढाणी में गुरुवार को सूखा पेड़ सड़क के बीच में गिर गया। इससे बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया। पेड़ गिरने से बिजली लाइनों में फाल्ट गया। जानकारी के मुताबिक गणेश्वर-टोडा रोड पर सड़क किनारे बड़वाला की ढाणी में सूखा पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। इससे जाम की स्थिति बन गई। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ग्रामीणों ने पेड़ को कुल्हाड़ी से काटकर हटाया। पेड़ गिरते समय बाइक सवार युवक नजदीक से निकल रहा था। गनीमत रही कि वह बच गया।

नीमकाथाना.बड़वाला की ढाणी में रोड पर गिरे पेड़ को हटाते ग्रामीण

खबरें और भी हैं...