कुरबड़ा में अतिक्रमण के मामले में एसडीएम को दिया ज्ञापन
नीमकाथाना | कुरबड़ाके दर्जनों ग्रामीणों महिलाओं ने गुरुवार को अतिक्रमण के मामले में एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। गांव के किशनलाल वर्मा, ताराचंद, विजेंद्र कुमार, हीरालाल श्रीराम ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है।
अतिक्रमियों ने मौके पर दीवार बनाकर मंदिर सार्वजनिक कुएं पर जाने वाला रास्ता भी रोक दिया है। इससे लोगों में आक्रोश है। लोगों ने विरोध किया तो अतिक्रमणकारियों ने जान से मारने की धमकियां दी। महिलाओं ने बताया कि सार्वजनिक भूमि पर दीवार बनाने से मंदिर कुएं की तरफ जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। एसडीएम ने मामले में तहसीलदार सीमा खेतान पटवारियों को मौके पर भेजकर कार्रवाई का भरोसा दिया। ज्ञापन देने वालों में मदनलाल वर्मा, किशोर कुमार, दौलतराम सहित कई लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि अतिक्रमण के मामले में पहले भी कार्रवाई की मांग की थी।
अजीतगढ़| ग्रामसिहोड़ी के ग्रामीणों ने गांव के आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग नायब तहसीलदार जगमाल सिंह यादव से की है। जानकारी के मुताबिक सिहोड़ी गांव में उत्तर दिशा में आबादी भूमि के पास सरकारी रिकाॅर्ड में आम रास्ता कटा हुआ है, लेकिन कुछ लोगों ने इस रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
नीमकाथाना. एसडीएम को ज्ञापन देते कुरबड़ा के ग्रामीण।