पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर | एबीवीपीके द्वारा गुरुवार को चौपड़ बाजार में कैंडल मार्च निकालकर शहीद हनुमनथप्पा उनके साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भाग संयोजक बलबीर बिजारणियां, निर्मल धायल, श्याम सैनी, प्रदीप कुमावत, मोहित, राहुल चौधरी, दीपक आदि मौजूद थे। दूसरी ओर किशनगढ़-अजमेर के समीप केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र मोहित चौहान की आत्महत्या के मामले में राष्ट्रीय मजदूर युवा कांग्रेस के स्थानीय सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने कस्बे के चौपड़ बाजार में कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि दी। तहसील अध्यक्ष कृष्ण आसीवाल ने घटना की जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर इंटक के पदाधिकारी वैभव हरितवाल, नितेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग हरितवाल, राहुल तिवाड़ी, जिलाध्यक्ष नवीन हुसैन, एनएसयूआई के तहसील अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, वसीम अकरम, सोहिल कुरैशी धर्मा यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

लोसल| एबीवीपीएवं भाजपा नगर मंडल की ओर से हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी गई। लांसनायक का दिल्ली के आर्मी अस्पताल में निधन होने के बाद श्रद्धांजलि दी गई

नीमकाथाना| सियाचिनमें शहीद हुए सैनिको को गुरुवार शाम को शिवसैनिकों ने श्रद्धाजंलि दी। कार्यक्रम संसद शहीद जेपी यादव पार्क में हुआ।

खबरें और भी हैं...