पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक के बरामदे में अलमारी की तरह रखा था 6 लाख से भरा एटीएम, उठा ले गए चोर

बैंक के बरामदे में अलमारी की तरह रखा था 6 लाख से भरा एटीएम, उठा ले गए चोर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाके पीएनबी एटीएम को बुधवार रात चोर उठाकर ले गए। एटीएम में उस वक्त छह लाख रुपए थे। एटीएम को बैंक के बरामदे में अलमारी की तरह रखा हुआ था जिसे फर्श में फिट भी नहीं किया गया था। इस वजह से चोरों को उसे ले जाने में दिक्कत नहीं हुई। जिले में एक महीने में एटीएम लूट की यह दूसरी बड़ी वारदात है।

बैंक ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर यह एटीएम लगाया था। यहां के सीसीटीवी भी तभी तक चालू रहते थे जब तक बैंक खुला रहता है। इस वजह से सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिल पाए हैं। यहां लगे कैमरे को भी चोर तोड़कर ले गए। सूचना पर एसपी अखिलेश कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया।

पुलिस के मुताबिक टोडा के मुख्य बस स्टैंड के पास स्थित बैंक के बरामदे में ही एटीएम था। बुधवार देर रात मुख्य चैनल गेट के ताले तोड़कर चोर दाखिल हुए। यहां रखे एटीएम को बाहर लाए और गाड़ी में डालकर ले गए। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों ने सुबह बैंक के गेट का ताला टूटा देखा। बाहर एटीएम की पर्चियां भी बिखरी पड़ी थी। ऐसे में युवकों को चोरी का अंदेशा हुआ और उन्होंने बैंककर्मियों को सूचना दी। सूचना पर बैंक पहुंचे कर्मचारी अंदर गए तो एटीएम ही गायब मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।

बैंक अधिकारियों ने कहा था-दूसरी जगह लगाएं एटीएम | जानकारीके मुताबिक पिछले दिनों पीएनबी के सर्कल ऑफिस से अधिकारी जांच के लिए आए थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंनें एटीएम मशीन की सुरक्षा के निर्देश दिए थे। बैंक मैनेजर किरन कुमार कटारिया को कहा था कि एटीएम के लिए अलग से जगह तय कर केबिन का निर्माण करवाया जाए। बैंक प्रबंधन इसे दूसरी जगह लगाता इससे पहले ही चोर उठाकर ले गए।

गाड़ीसे कर रहे थे रैकी | बैंकके पास ही लंबे समय से अवैध खनन को लेकर धरना चल रहा है। धरने में बैठे लोगों ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे झारखंड के नंबरों की एक गाड़ी यहां आकर रुकी थी। इसमें बैठे लोगों ने हमसे एटीएम के बारे में पूछा था। बाद में दो लोग एटीएम को देखकर भी गए थे। दोनों युवक ट्रेकसूट पहने बताए जा रहे है। पुलिस इसे भी आधार मानकर जांच कर रही है।

टोडा पुलिस चौकी बैंक से महज 400 मीटर दूर ही है। एटीएम लूट ने पुलिस गश्त की भी पोल खोल दी। इसके अलावा बैंक प्रशासन को लापरवाही पर भी एसपी ने खरी खोटी सुनाई। बैंक अधिकारी सिक्योरिटी कंपनी के लोग एटीएम लूट की जिम्मेदारी एक दूसरे पर डाल रहे हैं। एसपी ने बैंक अधिकारियों से सुरक्षा को लेकर नियमों की जानकारी भी मांगी है। इधर, पुलिस ने टोडा के आस-पास के बदमाशों के नाम चिन्हित कर दो तीन गांवों में दबिश भी दी। लेकिन इन्हे कोई सफलता नहीं मिली।

क्या बैंक अधिकारियों की कोई जिम्मेदारी नहीं?: एटीएमलूट की कई वारदातों के बाद भी बैंक अधिकारी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। राशि का इंश्योरेंस होने के कारण वे ध्यान नहीं दे रहे हैं। नियमों में साफ है कि या तो एटीएम में गार्ड लगाया जाए या फिर हाईसिक्योरिटी सिस्टम। जिससे एटीएम से छेड़छाड़ होते ही बैंक मैनेजर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिल जाए।

पुलिसपर भी सवाल : हरबार वारदात होने के बाद पुलिस बैंक अधिकारियों को सुरक्षा के लिए निर्देश देती है। इसके लिए बैठकें भी की गई हैं लेकिन पुलिस के आदेश बैंक नहीं मान रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस ने आगे कार्रवाई नहीं की।

हर जिले में अलग गैंग

भास्करने एटीएम लूट की वारदातों का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों साइबर एक्सपर्ट से बात की तो सामने आया कि फिलहाल हर जिले में एटीएम लूट की गैंग सक्रिय है। स्थानीय बदमाशों को साथ लेकर ये गिरोह वारदातें कर रहे हैं।

पहलेएक ही गैंग : प्रदेशमें एटीएम को उठाकर ले जाने की पहली वारदात जयपुर के आतिश मार्केट में हुई थी। इस गैंग का सरगना भरतपुर का शेरसिंह दादरेण था। उसके पकड़ में आने के बाद खुलासा हुआ था कि कई जिलों में उसकी गैंग ने वारदातें की हैं।

जिलेमें सक्रिय बड़ी गैंग : फिलहालपवन मीणा की गैंग जिले में सक्रिय है। इसी गिरोह ने खाचरियावास की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा अजमेर की जीतू की गैंग भी जिले में वारदात कर चुकी है। इससे यहां का राजवीर सिंह भी जुड़ा हुआ था। पुलिस मान रही है कि इन्हीं तीनों की गैंग यहां वारदात कर सकती है।

अलमारीकी तरह रखे हैं दर्जनों एटीएम : कहींएटीएम में गार्ड नहीं है तो कहीं सीसीटीवी नहीं हैं। बड़ी बात यह भी है कि जिले में दर्जनभर एटीएम ऐसे हैं जिन्हें अलमारी की तरह रखा हुआ है। इनमें पंजाब नेशनल बैंक के ही आधा दर्जन एटीएम शामिल हैं।

टोडा. तोड़ा गया चैनल गेट, इसी में एटीएम था।

सुरक्षा में लापरवाही, सीसीटीवी भी पांच बजे ही हो जाते हैं बंद

पीएनबीबैंक यहां पंचायत के पुराने भवन में चल रहा है। बैंक बंद होने के बाद बाहर की तरफ चैनल गेट का ताला लगा दिया जाता है। इसके ताले को तोड़ते ही चोर परिसर में दाखिल हो गए। बैंक में सीसीटीवी भी है, लेकिन इसका उपयोग बैंक समय के दौरान ही होता है। जाते वक्त इसे बंद कर दिया जाता है। सीसीटीवी जांच में भी बुधवार शाम पांच बजे तक के ही फुटेज मिले हैं।

बैंक में जांच करती एफएसएल पुलिस टीम।

खबरें और भी हैं...