पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जवाबदेही मेले में अवैध खनन के मामले उठे

जवाबदेही मेले में अवैध खनन के मामले उठे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बजरंगकांटा के पास जवाबदेही मेला लगाया। मेले में कई शिकायतें दर्ज की गई। मेले में सुबह जवाबदेही यात्रा जवाब मांगे रे, थे बोलो क्यूं नी रे!’ ‘हमारा पैसा, हमारा हिसाब!’ ‘टालमटोल मत करो, लोगों के काम करो! राशन में गेहूं नहीं, जवाब दो... जैसे नारे गूंज रहे थे।

लोगों ने इस दौरान नियमित रूप से राशन मिलने, पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा की सूची से बाहर कर देने, राशन वितरण में पीओएस मशीनों की वजह से समस्याएं आने, ई-मित्र केन्द्रों पर मनमानी राशि वसूलने, नरेगा में फर्जी हाजरियां तथा भ्रष्टाचार, बैंकों में पेंशनधारी बुजुर्गों एवं अन्य के साथ उचित व्यवहार होने आदि की शिकायतें हुई। अवैध खनन के खिलाफ आवाज गूंजी। जवाबदेही यात्रा टीम में शामिल लोगों ने नीमकाथाना, पाटन, खंडेला और खाटूश्याम के लोगों की शिकायत दर्ज की। एक दिसंबर को जयपुर से शुरू हुई जवाबदेही यात्रा गुरुवार को सीकर आई। शाम को यह यात्रा झुंझुनूं के लिए रवाना हो गई। सूचना एवं रोजगार अधिनियम के तहत चलाई जा रही यात्रा का मुख्य उद्देश्य मजबूत और जनाेपयोगी व्यवस्था की मांग करना है। यात्रा दल ने जिले की स्कूलों और अस्पतालों का सर्वे किया। इस दौरान दल स्कूलों में अव्यवस्था मिली। स्टोर रूम और कक्षाकक्षों के भी हालत खराब मिले। भामाशाह द्वारा बनाए गए कमरों का उपयोग अधिकारियों द्वारा किए जाने का मामला सामने आया। जवाबदेही यात्रा में शामिल लोगों का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिला। प्रतिनिधि मंडल में मानवाधिकार कार्यकर्ता कैलाश मीणा, मिशन परिवर्तन के किशोर कुमार, श्रीचंद सैनी शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल की मांग पर अफसरों ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जवाबदेही मेले के दौरान समस्याओं से अवगत कराते लोग।

खबरें और भी हैं...