पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ससुराल आए युवक की संदिग्धावस्था में मौत

ससुराल आए युवक की संदिग्धावस्था में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. हीरानगरमें शनिवार रात युवक की मौत हो गई। खेतड़ी के हरड़िया का रहने वाले युवक की हीरानगर में ससुराल है।

हरड़िया से युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने युवक की मौत को संदिग्ध मानते हुए कार्रवाई की मांग के लिए शव को कपिल अस्पताल लेकर आए।

35 वर्षीय राजेश पुत्र नागरमल जांगिड़ तीन दिनों से अपने ससुराल में था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। राजेश परिवार में उसके भतीजे लोकेंद्र पुत्र मुरारीलाल की हीरानगर में 2003 में एक ही परिवार में दो सगी बहनों के साथ शादी हुई थी। राजेश की मौत को सुबह से परिवार के लोग संदेहास्पद बता रहे थे। बाद में पुलिस को सामान्य मौत की रिपोर्ट दी है। राजेश की प|ी सुमन ने भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही।