- Hindi News
- 24 जनवरी को होगा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन
24 जनवरी को होगा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन
अजीतगढ़. सांवलपुरा-शेखावतानस्थित गुड़ला हनुमान मंदिर में जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने 24 जनवरी को आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन करने का निर्णय कर जोड़ों के पंजीयन का शुरू कर दिया है। आयोजन समिति के रतनलाल जांगिड़ ने बताया कि बसंत पंचमी पर आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। इसके लिए छह पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। नीमकाथाना में चौथमल जांगिड़, शाहपुरा में तहसील अध्यक्ष दामोदर प्रसाद जांगिड़, खटकड़ में कालूराम जांगिड़, खंडेला में ख्यालीराम जांगिड़, चंदबाजी में कैलाशचंद जांगिड़, हरनेर (थानागाजी) में श्रवणलाल जांगिड़ को पंजीयन की जिम्मेदारी दी गई है।